राज्यहरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव: रणबीर गंगवा का दावा—प्रदेश ही नहीं देश में चल रहा मोदी का जादू

सोनीपत: हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोनीपत पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि निकाय चुनाव में एक तरफा माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। सिर्फ प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है। कैबिनेट मंत्री यहां स्थित कुमार धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशहित में कार्य हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि वहां कुशासन को खत्म कर बीजेपी ने भगवा लहराने का काम किया है। देशभर में आज बीजेपी पार्टी का माहौल बना हुआ है।

वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गंगवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि अलग-अलग गुट हैं। कांग्रेस के नेताओं के अपने-अपने गुट हैं और उनकी विचारधारा भी एक-दूसरे से नहीं मिलती। रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार चरम पर था, यही कारण है कि कांग्रेस तीसरी बार स्टेट और सेंटर, दोनों जगह से बाहर है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ट्रांसपेरेंसी के साथ काम किया है और यही वजह है कि जनता बीजेपी के साथ है और सरकार बना रही है। कुलदीप बिश्नोई और रेखा शर्मा प्रकरण पर बोलते हुए गंगवा ने कहा कि बीजेपी अनुशासन की पार्टी है और पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। चंद्रमोहन पर बोलते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी का नेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button