राज्यहरियाणा

हरियाणा की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप पर जमाया अपना कब्जा

 उज्जबेकिस्तान किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में रिद्धिमा कौशिक ने जीता एक गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल

वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत छठवें स्थान पर

फ़रीदाबाद । दयाराम वशिष्ठ: अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाडी रिद्धिमा कौशिक ने उज्जबेकिस्तान में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाते हुए भारत के लिए एक गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम में शामिल रिद्धिमा कौशिक 25 सदस्यीय हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। जिसने 7 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक उज्जबेकिस्तान में आयोजित किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के फाइनल राउंड में दूसरे देशों के खिलाडियों को पटकनी देते हुए भारत की धाक जमाई। भारतीय खिलाडियों के कडे मुकाबले व बेहतर प्रदर्शन के चलते इस प्रतियोगिता में भारत छठवें स्थान पर रहा हैं।

प्रतियोगिता जीतकर लौटी फरीदाबाद के सेक्टर 19 स्थित डीपीएस स्कूल की छात्रा रिद्धिमा कौशिक का फरीदाबाद लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।ड्रैंगन मार्शल लॉ एकेडमी के कोच दिव्या व संतोष थापा ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप में 46 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 25 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। बांगर में जींद जिले के गांव भौंगरा में जन्मी रिद्धिमा कौशिक का यह लगातार वर्ल्ड कप पर तीसरा कब्जा है। इससे पहले भी रिद्धिमा कौशिक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में और दो साल पहले उज्जबेकिस्तान में आयोजित की गई वर्ल्ड कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर चुकी है। रिद्धिमा कौशिक के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में जींद व फरीदाबाद के लोग खुशी से झूम उठे।

कोच संतोष थापा ने बताया कि रिद्धिमा कौशिक ने इस बार उज्जबेकिस्तान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम से कम वजन भार की लाइट कॉन्टेक्ट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक गोल्ड मेडल व किक लाइट प्रतियोगियों में सिल्वर मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया। इसी तरह 55 किलोग्राम वजन भार से कम किक लाइट में सिल्वर व लाइट कॉन्टेक्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस जीत के बाद भारत के खिलाड़ी झूम उठे। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत इस प्रतियोगिता में छठवें स्थान पर रहा।

एशियन गेम्स में भारत को नंबर एक पर देखना चाहती है रिद्धिमा कौशिक
कोच संतोष थापा ने वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार कब्जा जमाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रिद्धिमा कौशिक ने उज्जवेकिस्तान में कड़ा मुकाबला करते हुए एक गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 ब्राउन मेडल जीतकर भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप में मेडल जीतने के बाद रिद्धिमा कौशिक अब एशियन गेम्स जीतने के लिए पसीना बहाएगी। भारत के लिए एक गोल्ड मेडल , 2 सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल जीतकर लौटी रिद्धिमा कौशिक के  पिता सुरेंद्र कौशिक व माता रितु कौशिक ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी किक बॉक्सिंग में एशियन गेम्स में भारत को एक नंबर स्थान पर देखना चाहती है। अब वह एशियन गेम्स जीत भारत का परचम लहराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button