सावन मास के पहले दिन धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। सावन मास के पहले दिन कर्मडीह कला पंचायत के सदाशिव बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विशुही नदी के किनारे पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं और कन्याओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा गांवों का भ्रमण करती हुई पुनः शिव मंदिर पहुंची, जहां शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भक्तों ने अपनी श्रद्धा प्रकट की। मंदिर के महंत प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि सावन मास के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और ओम् नमः शिवाय मंत्र का जाप किया जाएगा। सावन के अंतिम सोमवार यानी 11 अगस्त को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान पुत्र लल्लन तिवारी, आचार्य शिव प्रसाद तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक शुक्ला, राजू तिवारी, विनोद उपाध्याय, शिवनाथ सहित कई शिव भक्त मौजूद रहे।





