उत्तर प्रदेशगोण्डा

मदरसा प्रबंधक की कारस्तानी रसोइया से कर रहा छेड़खानी

परिजनों को बता देने पर रसोईया को जान से मार देने की दे रहा है धमकी

बीते 8 माह से निरंतर प्रबंधक की छेड़खानी से तंग रसोईया ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। जिले के थाना नवाबगंज अंतर्गत मुकदमे बाजी के कारण सुर्खियों में रहने वाला जनपद का सबसे बदनाम मदरसा हनफिया हिदायतुल उलूम होलापुर काजी अपनी बदनामी के बंडलों में एक नया कारनामा जोड़ लिया है। तानाशाह प्रबंधक ने इस बार मदरसे के सम्मान को ही दांव पर लगा दिया है। प्रबंधक की नई कारस्तानी है का वह अपने मदरसे की रसोइया से ही करने लगा छेड़खानी। बीते 8 माह से निरंतर अपने रसोईया को अलग-अलग जगह पर बुलाकर छेड़खानी करता रहा। आखिरी बार प्रबंधक ने रसोईया को मदरसे में ही खाना बनाते समय अपने मतलब के लिए बुलाना शुरू कर दिया। जिससे रसोईया परेशान होकर अपने घर वालों को सारी बातें बता देने की बात करने लगी। रसोईया की बात सुनकर मदरसे को बदनामी की आग में झोंकने वाला प्रबंधक आग बबूला हो गया। और रसोईया को जान से मार देने की धमकी देने लगा। बीते 8 माह से प्रबंधक की ओछी हरकत और छेड़खानी से तंग रसोईया थक हार कर पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता रसोइया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रबंधक का अपने मदरसे की रसोईया से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आते ही गांव में हलचल मच गई। प्रबंधक के तानाशाही रवैये से मदरसा अक्सर विवादों के घेरे मे रहता है। इस बार प्रबंधन की ओछी हरकत से मदरसे की प्रतिष्ठा व सम्मान को ठेस पहुंचा है। जिसके कारण लोगों में खासा नाराजगी देखी गई। प्रबंधक के मनमानी रवैया और तानाशाही के कारण स्थानीय थाना से लेकर जिला और जिले से लेकर हाई कोर्ट तक मदरसा विवाद और मुकदमो के जंजाल में जकड़ा हुआ है। इस मदरसे का शिक्षा से कम विवाद से गहरा नाता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button