पंजाबराज्य

किसान-मजदूर मोर्चा का ऐलान, पंजाब के सभी 22 जिलों में डीसी कार्यालयों पर प्रदर्शन आज

पटियाला। किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब के आह्वान पर कल 31 अगस्त को पंजाब के सभी 22 जिलों में डीसी कार्यालयों के सामने एक-दिवसीय मोर्चे लगाए जाएंगे। मोर्चे में पंजाब के किसानों, मजदूरों, युवाओं, को बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब ने कहा कि पंजाब की कृषि, पानी, जमीन, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों का समाधान करने के बजाय सरकारें ऐसी नीतियां लागू कर रही हैं, जिनका सबसे अधिक असर किसानों, मजदूरों और ग्रामीण लोगों पर पड़ता है। इसलिए 31 अगस्त के मोर्चे के माध्यम से पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के सामने उसकी मांगें जोरदार ढंग से रखी जाएंगी।

ये हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें

इन मांगों में मुख्य तौर पर पंजाब सरकार की ओर से बासमती, मक्का, मूंग, सरसों और आलू की फसल की अपने स्तर पर एमएसपी से ऊपर लाभकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने को जहां शामिल किया गया है वहीं किसानों और मजदूरों की संपूर्ण कर्ज माफी किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button