Uncategorizedउत्तर प्रदेशबरेलीराज्य

नाबालिग छात्र से महीनों तक किया कुकर्म

40 वीडियो इंस्टाग्राम पर किए अपलोड

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मदरसे में पढ़ने वाले 20 साल के युवक को अपने ही मदरसे के 13 साल के नाबालिग छात्र के साथ लंबे समय तक अनैतिक हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम नबी हसन है, जो बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरथरा गांव का रहने वाला है। वह उसी मदरसे में पढ़ता है, जहां 13 साल का पीड़ित बच्चा भी पढ़ रहा था।

पुलिस ने जब आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया, तो उसमें से 30 से 40 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए। इनमें से कई वीडियो मदरसे के अंदर ही बनाए गए थे, जिनमें वह नाबालिग छात्र के साथ गलत हरकतें कर रहा था। यह खुलासा पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने किया। जांच में सामने आया कि आरोपी नबी हसन ने ‘हैदरी दल 25’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ था, जिस पर वह ये वीडियो अपलोड भी करता था। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाकर साक्ष्य इकट्ठा किए।

 

जैसे ही पुलिस को शिकायत मिली, फरीदपुर थाने में दो अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद नबी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है कि कहीं उसने ये वीडियो किसी और को तो नहीं भेजे।

पुलिस ने बताया कि 13 साल के बच्चे की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उसके लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि वह मानसिक रूप से संभल सके। इस गंभीर घटना के बाद अब मदरसे की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और यह भी देखा जाएगा कि क्या आरोपी के साथ और लोग भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button