उत्तराखण्डराज्य

हल्द्वानी में मिस्टर एंड मिस कुमाऊँ नेक्स्ट सुपरमॉडल सीज़न–2” का ग्रैंड फिनाले में मॉडलों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। दानपुर प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित फैशन, स्टाइल और युवा आत्मविश्वास का शानदार संगम बनकर उभरा “ मिस्टर एंड मिस कुमाऊँ नेक्स्ट सुपरमॉडल 2025 सीज़न–2” का ग्रैंड फिनाले ।आईटीसी फॉर्चून वॉक वे मॉल में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ,यह आयोजन न सिर्फ़ एक प्रतियोगिता रहा, बल्कि कुमाऊँ की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर सामने आया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शिवान्या इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में किया गया। मिस्टर कुमाऊं नेक्स्ट सुपर मॉडल हर्षित तिवारी, मिस कुमाऊं नेक्स्ट सुपर मॉडल ज्योति नमफ़याल चुने गए। जबकि मिस्टर कुमाऊं नेक्स्ट सुपर मॉडल रनर अप पॉल शाह,दूसरे रनर अप आयुष कारगेती। मिस कुमाऊं नेक्स्ट सुपर मॉडल रनर अप दिव्या जोशी,दूसरी रनर अप मोनिका ममता चुनी गई।इवेंट के आयोजक रोहित सिंह दानू ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
ग्रैंड फिनाले में कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक प्रतिभागियों ने रैम्प पर अपने आत्मविश्वास, ग्रूमिंग और फैशन सेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने अलग–अलग राउंड्स में वॉक, पर्सनैलिटी और स्टाइल स्टेटमेंट के ज़रिये यह साबित किया कि पहाड़ की युवा पीढ़ी अब फैशन इंडस्ट्री में किसी से पीछे नहीं है। कार्यक्रम का माहौल प्रोफेशनल लाइटिंग, म्यूज़िक और कोरियोग्राफी के साथ पूरी तरह मॉडलिंग शो के स्तर का नजर आया। इस आयोजन के ब्रांडिंग पार्टनर के रूप में ‘एड्सवाला’ ने अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का निष्पक्ष और सटीक मूल्यांकन रोहित सिंह दानू, रितेश सिंह बिष्ट, रिशिका कोहली, नीरू बोरा, खुशी राणा और आरती टमटा जैसी प्रतिष्ठित जूरी ने किया। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, स्टेज प्रेज़ेंस और ओवरऑल पर्सनैलिटी को आधार बनाकर निर्णय लिया।
इस भव्य आयोजन को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स का सहयोग मिला, जिनमें द फ्रंटरो, कश्मीरी सन्स, जय महालक्ष्मी ज्वैलर्स, हाउस ऑफ ज्योति, आहारव, शीन (यूके), वीएलसीसी, मेकअप बाय मुस्कान चड्ढा और पोंटे पिज़्ज़ा प्रमुख रहे। इन ब्रांड्स की भागीदारी ने शो की प्रोफेशनल वैल्यू को और मजबूत किया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में हर्षित तिवारी ने मिस्टर कुमाऊँ नेक्स्ट सुपरमॉडल 2025 और ज्योति ने मिस कुमाऊँ नेक्स्ट सुपरमॉडल 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को ट्रॉफी, सैश और तालियों की गूंज के साथ सम्मानित किया गया।
यह यादगार शाम फैशन जगत की कई जानी–मानी हस्तियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। कुल मिलाकर, यह ग्रैंड फिनाले कुमाऊँ के युवाओं के लिए सपनों को मंच देने वाला एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button