पंजाबराज्य

बजट में लगभग 9 प्रतिशत वृद्धि, धर्म प्रचार और शिक्षा को प्राथमिकता

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश करेगी। बजट इजलास तेजा सिंह समुंदरी हाल में दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधान हरजिंदर सिंह धामी करेंगे।

एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां के अनुसार, महासचिव शेर सिंह मंडवाला करीब 1500 करोड़ रुपये का बजट पेश करेंगे। इसमें करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और सरायों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा श्री हरिमंदिर साहिब सहित विभिन्न गुरुद्वारों से जुड़ी सरायों के निर्माण कार्यों पर भी ध्यान रहेगा। भक्त रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व, श्री कीरतपुर साहिब के 400 साल और अमृतसर के 450वें स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के लिए भी प्रावधान किया जाएगा।

इधर, बजट इजलास में विरोधी गुट के सदस्य एसजीपीसी के आम चुनाव कराने का प्रस्ताव भी पेश करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button