राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा की नई टीम घोषित, अर्चना गुप्ता ने 36 पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई प्रधान डॉ. अर्चना गुप्ता ने राज्य कार्यकारिणी का पूरा चेहरा-मोहरा बदल दिया है। उन्होंने शनिवार को अपनी नई टीम घोषित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में 36 पदाधिकारियों को शामिल किया है। इनमें छह महिलाएं हैं। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, नौ प्रदेश मंत्री और आठ मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

राज्य कार्यकारिणी के गठन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएस संतोष से मिलकर मार्गदर्शन लेने वाली डा. अर्चना गुप्ता ने संगठन में नए और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के पौत्र और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिसे उनके पिता कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी दूर करने से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुनीता दुग्गल और दीपक मंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी 

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और दीपक मंगला प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे, जिन्हें अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।सांगठनिक गतिविधियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंत्योदय तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने प्रदेश भर में कार्यकर्ता सम्मेलन, शक्ति केंद्र बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी कर रखी है।

सभी 4729 शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने बाकायदा 377 मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों का खाका तैयार कर लिया है। ऐसे में डा. गुप्ता की नई टीम की भूमिका अहम होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice Presidents)

  1. श्री लक्ष्मण यादव – रेवाड़ी – प्रदेश उपाध्यक्ष
  2. श्रीमती सुनीता दुग्गल – फतेहाबाद – प्रदेश उपाध्यक्ष
  3. श्री भव्य बिश्नोई – हिसार – प्रदेश उपाध्यक्ष
  4. श्री दीपक मंगला – पलवल – प्रदेश उपाध्यक्ष
  5. श्रीमती लतिका शर्मा – पंचकुला – प्रदेश उपाध्यक्ष
  6. श्री जवाहर सैनी – जींद – प्रदेश उपाध्यक्ष
  7. श्री अतरेश गुर्जर – कैथल – प्रदेश उपाध्यक्ष
  8. श्री रबिन्द्र बलिहारा – फतेहाबाद – प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश महामंत्री (General Secretaries)

  1. श्री गोपाल शर्मा – फरीदाबाद – प्रदेश महामंत्री
  2. श्री सम्यकप्रकाश जांगड़ा – गुरुग्राम – प्रदेश महामंत्री
  3. श्री वेद फूल्लां – फतेहाबाद – प्रदेश महामंत्री

प्रदेश मंत्री (State Secretaries)

  1. श्री मदन चौहान – यमुनानगर – प्रदेश मंत्री
  2. श्री हरविंदर कोहली – गुरुग्राम – प्रदेश मंत्री
  3. श्री अमरपाल राणा – जींद – प्रदेश मंत्री
  4. श्रीमती प्रतिभा सुमन – रोहतक – प्रदेश मंत्री
  5. श्रीमती मीना चौहान – करनाल – प्रदेश मंत्री
  6. श्री रवेन्द्र शर्मा – रोहतक – प्रदेश मंत्री
  7. श्री विक्रम दहिया – सोनीपत – प्रदेश मंत्री
  8. श्री रबि बालन – कुरुक्षेत्र – प्रदेश मंत्री
  9. श्रीमती गुरमीत कौर – अंबाला – प्रदेश मंत्री

कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रबंधन (Treasurer & Office Affairs)

  1. श्री अजय बंसल – रोहतक – प्रदेश कोषाध्यक्ष
  2. श्री वीरेंद्र गर्ग – फरीदाबाद – प्रदेश सह कोषाध्यक्ष
  3. श्री हरभगवान यादव – झज्जर – प्रदेश कार्यालय मंत्री
  4. श्री रामेश्वर चौहान – यमुनानगर – प्रदेश सह कार्यालय मंत्री

प्रवक्ता, मीडिया एवं आई.टी. (Spokespersons, Media & IT)

  1. डॉ. संजय शर्मा – अंबाला – प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
  2. श्री भुपेन्द्र रावल – सोनीपत – प्रदेश मीडिया संयोजक
  3. श्री आदित्य चावला – यमुनानगर – प्रदेश आई.टी. संयोजक
  4. श्री सोमबीर कटारिया – झज्जर – प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष (Wing / Morcha Leadership)

  1. श्री अंकित दहिया – सोनीपत – प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष
  2. श्रीमती रिचा पहुजा – यमुनानगर – प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष
  3. श्री महेश चौहान – गुरुग्राम – प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष
  4. श्री सुनील सैन इंजीनियर – दादरी – प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
  5. श्री अजय खुदिया – रोहतक – प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष
  6. डॉ. अवनीत कौर – कुरुक्षेत्र – प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सह-प्रभारी (Cell In-Charge)

  1. श्री मुकेश गौड़ – भिवानी – प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी
  2. श्री मनीष यादव – गुरुग्राम – प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button