राज्यहरियाणा

हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़। हरियाणा में प्रदेश सरकार ने सभी बोर्ड-निगमों, वैधानिक निकायों तथा सरकारी नियंत्रण वाली अन्य संस्थाओं में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है।

इसके लिए सभी विभागों से बार-बार रिक्त पदों की जानकारी मांगी जा रही है, लेकिन अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे। इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य सचिव ने चार मई तक का समय देते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो मान लिया जाएगा कि संबंधित विभाग में कोई पद रिक्त नहीं है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से की जाएगी। हालांकि चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

10 अप्रैल की समय सीमा की गई तय

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार इससे पहले तीन अप्रैल को भी सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने अधीन आने वाले बोर्ड, निगम और संस्थाओं में ग्रुप-डी के खाली पदों (चौकीदार और सफाई कर्मी को छोड़कर) की संख्या निर्धारित प्रारूप में मानव संसाधन विभाग को भेजें। इसके लिए तब 10 अप्रैल की समय सीमा तय की गई थी।

मानव संसाधन विभाग ने समीक्षा के दौरान पाया कि केवल कुछ बोर्ड-निगम और एजेंसियों ने ही आवश्यक जानकारी भेजी है, जबकि कई विभागों ने अब तक विवरण प्रस्तुत नहीं किया है। इसी कारण फिर से रिमाइंडर जारी करना पड़ा है।

शेष रिक्त पदों की कुल संख्या में शामिल

मांगी गई जानकारी में स्वीकृत पदों की संख्या, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पद, अनुबंधित कर्मचारियों, खास तौर से हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम 2024 के तहत आने वाले कर्मचारियों द्वारा भरे गए पद तथा शेष रिक्त पदों की कुल संख्या शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button