Uncategorizedअयोध्याउत्तर प्रदेशदेशराज्य

राष्ट्रीय सेवा योजना में नये युग की शुरुआत: प्रो. मंजू सिंह

राष्ट्रीय सेवा योजना सहयोग और समर्पण के लिए कृत संकल्पित: कुलसचिव विनय कुमार सिंह

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक

अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशों पर कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में हाइब्रिड मोड में आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े सात जिलों के NSS कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत NSS के प्रेरणादायक गीत “उठें समाज के लिए उठें उठें” से हुई, जिसने पूरे माहौल में जोश भर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, राज्य संपर्क अधिकारी प्रो. मंजू सिंह ने NSS के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘माई भारत पोर्टल’ की उपयोगिता, स्वयंसेवकों के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्रों की व्यवस्था और वित्तीय प्रबंधन के नए तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। प्रो. सिंह ने कहा कि NSS अब एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत समाधान भी दिया।

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई और NSS के मूल मंत्र “मैं नहीं आप” की याद दिलाई। क्षेत्रीय निदेशक के प्रतिनिधि श्री शुभंकर सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम समन्वयक ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस बैठक का कुशल संचालन NSS प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. अनुज कुमार पटेल ने किया, जबकि डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश पंत, राजीव कुमार त्रिपाठी और डॉ. मोहनचंद्र तिवारी का तकनीकी सहयोग महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

read also-

बीएड एवं एमएड की परीक्षाएं 2 अगस्त 2025 से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button