Uncategorizedपंजाब

Punjab News: पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग,

4 कर्मचारियों की मौत

मुक्तसर- पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार को देर रात पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में 4 कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि अभी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स में भेजा गया है। फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे।

घटना सिंघेवाला गांव में रात डेढ़ बजे हुई। यहां काम करने वाले कर्मचारी अरुण के मुताबिक रात को वह सो रहे थे तो शोर मचा की फैक्ट्री में आग लग गई है। जब तक संभल पाते, उससे पहले ही धमाका हो गया। 15 कर्मचारी निकल आए जबकि 25 के करीब कर्मचारी दब गए। घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि 4 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button