Uncategorizedपंजाबराज्य

भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के पवित्र सरोवर की सफाई पर 3.74 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अमृतसर। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के पवित्र सरोवर की सफाई और पुनरुद्धार के लिए विशेष परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरोवर की सफाई का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।

भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड की एडवाइजरी समिति के चेयरमैन बाल जोगी प्रगट नाथ ने श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राज्य सरकार द्वारा पवित्र सरोवर की सफाई पर 3.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के अंतर्गत सरोवर से गाद निकालने, स्वच्छ रेत बिछाने तथा अन्य विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के विकास के लिए 17.72 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। इनमें से 3.74 करोड़ रुपये सरोवर की सफाई एवं पुनरुद्धार पर खर्च किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त लगभग 2.80 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य मंदिर की पेंटिंग एवं पॉलिशिंग, मंदिर तक जाने वाले मार्ग के स्तंभों की मरम्मत तथा सैंडस्टोन पत्थरों की सिलिकॉन कटिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं 2.42 करोड़ रुपये की लागत से संगत हॉल के पत्थरों की मरम्मत, लंगर हॉल, सराय और पैनोरमा हॉल की पेंटिंग करवाई जाएगी।

सफाई कार्य शुरू होने से पहले बाल जोगी प्रगट नाथ, सोनिया मान तथा अन्य नेताओं ने पवित्र सरोवर के जल को गागरियों में भरकर सुरक्षित रखा, ताकि सफाई कार्य पूरा होने के बाद इसे पुनः सरोवर में प्रवाहित किया जा सके।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल तथा दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने तीर्थ स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जनरल मैनेजर मधुर भाटिया, पवन द्रविड़, शशि गिल, कुमार दर्शन, बाबा नछत्तर नाथ, महंत मनजीत गिर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button