उत्तर प्रदेश

Boccia India Federation Cup में उत्तर प्रदेश के सरिता द्विवेदी और जतिन कुशवाह करेंगे प्रतिनिधित्व

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026: नई दिल्ली में 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 2nd Boccia India Federation Cup 2026 में उत्तर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय पैरा-बोच्चिया खिलाड़ी सुश्री सरिता द्विवेदी (BC3 महिला) और श्री जतिन कुमार कुशवाह (BC4 पुरुष) प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तर प्रदेश पैरा बोच्चिया एसोसिएशन (UPPBA) की सचिव डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन उत्तर प्रदेश में पैरा-बोच्चिया के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत को दर्शाता है।

सरिता द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए Cairo 2026 World Boccia Challenger में BC3 महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

जतिन कुमार कुशवाह ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने Manama 2026 World Boccia Challenger में BC4 पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक तथा युगल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी वे BC4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

खिलाड़ियों की तैयारी और प्रतियोगिता के दौरान सहयोग में Jaspreet Dhaliwal, Dr. Ravindra Singh (ICMR, New Delhi) तथा Coach Mayur की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को बेहतर बनाने में सहायता मिली है।

Dr Amit Ranjan ( Faculty, Dr RMLIMS Lucknow)

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए डॉ. अमित रंजन, Faculty, Department of Physical Medicine & Rehabilitation, Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (Dr. RMLIMS), Lucknow, को पूरे आयोजन के लिए Team Physician नामित किया गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन Boccia India Federation द्वारा DWWA – Delhi Defence Wives Welfare Association के सहयोग से Rajputana Rifles Regimental Centre, New Delhi में किया जा रहा है। उद्घाटन समारो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button