Uncategorizedचंडीगढ़पंजाब

पूर्व MLA को कारण बताओ नोटिस जारी

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की अनुशासनात्मक कमेटी ने एक नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं PPCC अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी ने पटियाला की घन्नौर विधानसभा सीट से पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर को जारी किया गया है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि, पार्टी हाईकमान, केसी वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर जवाब तलब करें।

नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया व अन्य मंचों पर आपत्तिजनक तथा अनुशासनहीन टिप्पणियां करने के आरोप लगे हैं।  पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर से 3 दिन में जवाब मांगा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी संविधान के अनुसार अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button