अयोध्याउत्तर प्रदेश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अवध विवि ब्रांच में सोराबजीपोचखानावाला की धूम धाम से मनाई गई जयंती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अवध विवि के ब्रांच के कर्मियों ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का लिया संकल्प

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अवध विश्वविद्यालय के ब्रांच में सी.बी.आई के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रतीक भारद्वाज ने बैक कर्मियों के साथ सोराबजी पोचखानावाला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। शाखा प्रबंधक भारद्वाज ने बताया कि सर सोराबजी ने 1911 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कर भारतीयों के लिए बैंकिंग सेवा का नया युग आरंभ किया। यह उस समय का पहला बैंक था जिसे पूरी तरह से भारतीय पूंजी और प्रबंधन द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि सर सोराबजी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और वित्तीय नवाचारों के माध्यम से बैंकिंग को आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में प्रतीक भारद्वाज वरिष्ठ शाखा प्रबंधक , शाखा उप प्रबंधक हेमलता , अमरजीत सिंह , आरपी यादव, सुधीर त्रिपाठी, कृष्ण चन्द्र यादव ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया और सर सोराबजी पोचखानावाला के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बैंक के कर्मियों एवं ग्राहकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button