पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई एवं कंबल वितरण समारोह हुआ आयोजित


वशिष्ठ मौर्य /बालजी हिंदी दैनिक
देवरिया। विकास खण्ड विकासखंड देसाई देवरिया के अंतर्गत ग्राम सभा पौहरीछापर हरिया पार, मंडल देसही देवरिया में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान मंत्री श्री शाही ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर शीतलहर से बचाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है और ठंड के मौसम में असहाय व गरीबों की मदद करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के साथ सुसज्जित मंच और जनसहभागिता देखने को मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, अम्बुज शाही संजय कुशवाहा विष्णु कुशवाहा ग्राम प्रधान प्रदीप प्रजापति ग्राम प्रधान रामनछत्र यादव आर डी बी के प्रबंधक राधेश्याम कुशवाहा मौजूद रहे l





