अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या जल पुलिस का मानवीय चेहरा सूचना , मिलते ही बच्ची को खोज निकाला

जल पुलिस की तत्परता से एक परिवार में फिर लौटी मुस्कान

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जल पुलिस प्रभारी और उनके सहयोगी की सक्रियता के चलते 11 वर्षीय आशीष शर्मा पुत्री महीधर शर्मा, ग्राम सेमरा डम्बल, कोतवाली गोंडा की रहने वाली, अचानक लापता हो गई थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य व कांस्टेबल नित्यानंद यादव ने तत्काल खोजबीन शुरू की। थोड़ी ही देर में बच्ची को सुरक्षित पाया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। माँ-बेटी मिलते ही भावुक होकर रो पड़ीं यह दृश्य देखकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया कि हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है l इस तरह के मामलों में तुरंत कार्रवाई करना हमारा मानवीय कर्तव्य है।” कांस्टेबल नित्यानंद यादव ने कहा कि “जब बच्ची सुरक्षित अपनी माँ के पास लौटी तो वही पल हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि था l अयोध्या जल पुलिस — सेवा, सुरक्षा और संवेदना का प्रतीक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button