उत्तर प्रदेशगोण्डा

रिमझिम बारिश में निकली भगवान श्री राम की बारात.. बारात में जमकर झूमे बाराती….

गोंडा से राजेश कुमार जायसवाल

श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन श्री नूरामल मंदिर प्रांगण स्टेशन रोड गोंडा में चल रहे के श्री राम कथा के सातवें दिन दिव्य संगीतमय हनुमंत पूजन वैदिक मंत्र उच्चारण से ऋण निरविती के लिए घी सिंदूर और मसूर की दाल से अर्चन पूजन कराया गया।
पूजन कार्यक्रम में कथा व्यास परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज “गुरु भाई”
के देखरेख में हुआ। कथा में शुक्रवार को को सांयकालीन भगवान राम के विवाह की कथा का वर्णन हुआ। उधर भगवान श्री राम जी की बारात श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर रानी बाजार होते हुए अग्रसेन चौक साहिबगंज होते हुए कथा स्थल नूरा मल मंदिर पर पहुंची। भगवान श्री राम जी के बारात में बारातियों ने ”आए हम बाराती बरात लेके ….गाने की धुन डीजे पर रिमझिम बारिश में खूबजमकर नृत्य किया। और महिलाएं बाराती डांडिया पर भी खूब झूमे।
कार्यक्रम में शिवा पंडित – राघव पंडित ग्रुप द्वारा साथ सज्जा एवं भजनों पर रहे। कथा में श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम से आए हुए गुरुवर अरविंद शर्मा जी भी कथा स्थल पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती माला देवी और शंकर कुशवाहा रहे। कथा समापन पर दैनिक आरती हुई।फल उसके बादऔर लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
कथा के दौरान कमेटी के सुनील रस्तोगी, अनुराग शर्मा, अनूप कुशवाहा, संतोष सोनी, संदीप मेहरोत्रा, राजेश कुमार जायसवाल,आकाश गर्ग,गौरव रस्तोगी, चंदन आर्य,ऊषा रस्तोगी, रिंकी रस्तोगी,आरती सोनी,रूही टंडन, मलिका टंडन,कामिनी कुशवाहा, कृष्णा कली ,भावना सोमानी ,नेहा गुप्ता, मधु श्री शर्मा, रेनू कसौधन, वर्षा कसौधन, नैंसी कसौधन, सुनीता जायसवाल,ज्योति कसौधन, पूजा आर्य सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button