हर घर तिरंगा अभियान का द्वितीय चरण जन समान्य लोगों का मिल रहा समर्थन- जिलाधिकारी

अयोध्या l जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनपद में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में “हर घर तिरंगा अभियान-2025“ चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का द्वितीय चरण चल रहा है, जिसमें तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक ही दिन ’तिरंगा मेला’ और ’भव्य तिरंगा म्यूज़िकल कॉसर्ट’ का वृहद आयोजन किया जा रहा है, तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन मा0 जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। ’तिरंगा महोत्सव’ आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर ’तिरंगा मेला’ का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा ’सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों ’स्थानीय उत्पादों’ (ओडीओपी), तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं (खाद्य सामग्री/परिधान/वस्त्र/श्रृंगार सामग्री आदि) की बिक्री पर केन्द्रित तिरंगा मेला का आयोजन तथा मेले में तिरंगा प्रदर्शनी’ का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिसकी सेल्फी वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड की जा रही है। पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिकबलों, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0, सिवल डिफैन्स, होमगार्ड्स एवं खेल विभाग आदि के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा रैलियों/यात्राएँः बृहद तिरंगे कपड़े के साथ तिरंगा रैलियों/यात्राओं का आयोजन सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों ब्लॉकों और पंचायतों में आयोजित किए जा रहे है, जिनमें स्कूली बच्चों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। तिरंगा और उससे सम्बन्धित वस्तुओं आदि की बिक्री को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय बाजारों में सौंदर्यपरक तिरंगा प्रकाश और सजावट किया जा रहा है तथा जनपद में स्वयं सहायता समूहों, पी0डी0एस0 दुकानों, खादी भंडारों और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण का प्रबंधन किया जा रहा है। साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि हर घर तिरंगा अभियान का तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसके मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बाँधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा नागरिक गण को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइटwww.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है। झंडा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झंडे को यदि सरकारी अवसर पर फहराया जाता है तो सूर्याेदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ सम्मान के साथ उतारना चाहिए। 15 अगस्त, 2025 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झंडे को उक्त समय अवधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी के भी द्वारा फेंका नहीं जाएगा उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए।





