उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पीड़िता को मिला घर,लेकिन दबंग पीछे पड़े,मारकर किया अधमरा

प्रयागराज २६ म ई

मीडिया की वजह से परवीन बानो को घर तो मिल गया किंतु अब दबंगों के कारण उसका जीना मुहाल है। भाई को इतना मारा की अस्पताल में भर्ती हो गया । न्याय की गुहार आज फिर परवीन ने पत्रकारों के समक्ष लगाई, साथ ही धन्यवाद भी दिया।नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी परवीन बानो ने दबंगों और पुलिस की कथित मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया के समक्ष अपनी आपबीती रखी। परवीन बानो के अनुसार, उनके मकान पर उनकी ननद और जेठानी ने गांव के कुछ दबंगों के साथ मिलकर जबरन कब्जा कर लिया था। इस अन्याय के खिलाफ उन्होंने कई बार प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर परवीन बानो ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभागार में प्रेस वार्ता की और फिर सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर अपने परिवार सहित धरने पर बैठ गईं।मीडिया में प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पीड़िता को मकान का कब्जा वापस दिलाया गया। पीड़िता की छोटी बेटी आफरीन के अनुसार, उसकी मां और बहन को कई घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया और फिर मलका चौराहे पर छोड़ दिया गया।इसके कुछ समय बाद गांव के दबंगों ने उनके भाई मोहम्मद नसीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सोमवार को आफरीन ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवाबगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि पुलिस की भूमिका शुरू से संदिग्ध रही है। मकान का कब्जा छुड़वाने के बाद अब दबंग परिवार के जान के दुश्मन बन गए हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं। आफरीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि दबंगों पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि जहां दबंग खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं उनका भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button