उत्तर प्रदेशउन्नाव

विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

चेयरमैन विवेक सेठ ने किया भव्य स्वागत

रत्नम चौरसिया/ बालजी दैनिक

पुरवा उन्नाव। क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का मौरावां चेयरमैन विवेक सेठ ने भव्य स्वागत किया। साथ ही यात्रा में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

सोमवार को असोहा क्षेत्र से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक अनिल सिंह की अगुवाई में किया गया यात्रा का स्वागत कालूखेड़ा, कंचनपुर, भवानीगंज समेत पुरवा तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हजारों की संख्या में भारतीय ध्वज तिरंगा को हाथों में लहराते हुए युवा आगे बढ़ रहे थे। जहां बाइकों, पैदल व डीजे के साथ हजारों समर्थक भारत माता की जय-जयकार कर रहे थे। वहीं मौरावां में चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष मौरावां कुंवर विवेक नारायण सेठ ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक अनिल सिंह का स्वागत किया और यात्रा में शामिल हुए। भवानीगंज में प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। पुरवा कस्बा होते हुए तिरंगा यात्रा का समापन स्थानीय बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। समापन के बाद पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब देते हुए भाजपा विधायक अनिल सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार किए। पुरवा में पूर्व मण्डल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव ने यात्रा का स्वागत किया। भाजपा ब्लाक प्रमुख हिलौली दिलीप दीक्षित, असोहा ब्लाक प्रमुख आनंद गुप्ता, पुरवा ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी, पुरवा प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित त्रिवेदी, राजीव सिंह, ललित सेंगर आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण, ग्राम प्रधान व भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button