Uncategorized

‘हम राम मंदिर पर झंडा फहराने वाले हैं, आक्रमण के दिन चले गए’ : भागवत

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ को संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में भारत के गौरवशाली अतीत और भविष्य की भूमिका पर ज़ोर दिया।

मुख्य बातें:

 

  • राम मंदिर पर बयान: डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि “हजार साल तक आक्रांताओं के पैरों तले भारत रौंदा गया और पारतंत्र में जीना पड़ा… अब आक्रमण के दिन चले गए। अब हम राम मंदिर पर झण्डा फहराने वाले हैं।”

  • विश्व गुरु भारत: डॉ. मोहन भागवत ने आह्वान किया कि देश के लोग ‘अपने आप को जानें’ और समझें कि भारत अतीत में विश्व गुरु था और दुनिया का संबल था।

  • गीता का महत्व: उन्होंने कहा कि गीता युगों-युगों के जीवन अनुभवों से मिला ज्ञान का सार है। उन्होंने लोगों से रोज दो श्लोक पढ़ने और उसे जीवन में उतारने का क्रम बनाने को कहा, ताकि जीवन गीतामय बन सके।

  • दुनिया को रास्ता: डॉ. मोहन भागवत ने दावा किया कि आज पूरी दुनिया भयग्रस्त और मोहग्रस्त है, जिसके कारण जीवन में शांति और संतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया को सही रास्ता भारत से मिलेगा

  • पुरुषार्थ पर ज़ोर: उन्होंने कहा कि सफलता या असफलता मायने नहीं रखती। हमें यश-अपयश की चिंता किए बिना अपना पुरुषार्थ पक्का करना चाहिए, क्योंकि पुरुषार्थ से भाग्य बदलता है। उन्होंने धर्म के लिए लड़ने का आह्वान किया, न कि दुश्मनी की खुन्नस से।read also :

  • विधवा पेंशन लेने वाली सुहागिनों पर अब होगी पुलिस की कार्रवाई; डीएम ने एसएसपी को सौंपी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button