राज्यहरियाणा

हरियाणा में रबी-2026 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया

चंडीगढ़: हरियाणा में गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय हो गया है। किसानों को पिछले साल से इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे।

रबी-2026 सीजन में गेहूं के लिए सरकार ने एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पिछली बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी था। गेहूं खरीद की तैयारियों व लक्ष्य आदि मामलों को लेकर शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर की उपस्थिति में बैठक होगी। आगामी निर्णय इसी में लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button