उत्तर प्रदेशगोण्डा
सड़क हादसे में युवक का टूटा पैर, बाइक हुई क्षतिग्रस्त

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। जिले के थाना इटियाथोक अंतर्गत शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक का पैर टूट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इटियाथोक पावर हाउस के समीप हुआ, जब एक टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार जयकिशन पांडेय, जो 108 एंबुलेंस में एमटी के पद पर तैनात हैं, वह इटियाथोक जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जयकिशन की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनका पैर टूट गया। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर में कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जयकिशन को इटियाथोक सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोण्डा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।




