कुलपति के नेतृत्व में 30 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर किया गया फाइनल रिहर्सल

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे होने वाले 30 वें दीक्षांत समारोह को लेकर बुधवार को अपराह्न तीन बजे कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा का रिहर्सल किया गया। सर्वप्रथम कौटिल्य प्रशासनिक भवन से शोभायात्रा परिसर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुॅची। सभी सम्मानित विद्वत गणों के स्थान ग्रहण करने के उपरांत विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत, कुलगीत एवं विश्वविद्यालय के प्रगति की रिपोर्ट का पैटर्न प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने एवं दीक्षोपदेश अभ्यास कराया गया। फाइनल रिहर्सल में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा द्वारा दीक्षोपदेश के क्रम में शपथ लेने का भी अभ्यास कराया गया। इस दौरान कुलपति द्वारा छात्र-छात्राओं को मंच पर स्वर्णपदक प्राप्त करने का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोंद लिए गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के 3 बच्चों को कुलाधिपति द्वारा पुरस्कृत करने का रिहर्सल हुआ। वही आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट के साथ पूर्वाभ्यास कराया गया। संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने उपाधि प्रदान करने के लिए छात्रों को उपस्थित होने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीलम पाठक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन का पूर्वाभ्यास कुलसचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति द्वारा स्नातक एवं परास्नातक एक लाख 89 हजार एक सौ उन्नीस उपाधि एवं अंक पत्र डिजिलॉकर पर कुलाधिपति द्वारा समावेशित किया जाएगा। तीसरे दीक्षांत समारोह के अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के योगेंद्र उपाध्याय एवं राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी होगी। 30 वें दीक्षांत समारोह के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कुलपति ने आयोजन स्थल सहित परिसर का भ्रमण कर साज साज एवं साफ सफाई का सघन निरीक्षण किया और तत्संबंधी को तत्काल कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। पूरे परिसर को विद्युत चलित झालरों से सजाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर 30वें दीक्षांत समारोह का साक्षी बनने जा रहा है। कुलाधिपति द्वारा 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को 140 स्वर्ण पदक प्रदान करेगी। दीक्षांत समारोह में प्रदर्शनी के आयोजन के क्रम में मिलेट्स, फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, पर्यावरण स्थल प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे। तीन पुस्तकों के विमोचन भी किया जाएगा।
छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण गीत की प्रस्तुति दी गई। सभी छात्र-छात्राओं को समारोह में शामिल होने के लिए एक घंटे पहले आना होगा। इसके बाद प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा। रिहर्सल के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक , कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान से दीक्षांत रिहर्सल का समापन हुआ। पार्किंग व्यवस्था सभी आगंतुकों के वाहनों को लेकर सुरक्षा एवं यातायात समिति के संयोजक प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने दीक्षांत समारोह13 अक्टूबर 2025 के दृष्टिगत दोपहिया और चारपहिया वाहनों हेतु चयनित स्थलो में दोपहिया वाहनों की पार्किंग डीएसडब्ल्यू ऑफिस के नीचे की जाएगी। दोपहिया वाहनों की अधिकता होने पर संत कबीर सभागार के दोनों तरफ पंक्ति बद्ध पार्किंग की जाएगी। विश्वविद्यालय शिक्षको तथा कर्मचारियों के कारो की पार्किंग अहिल्या बाई होलकर छात्रावास के ठीक सामने योग भवन में होगी चारपहिया वाहनों की पार्किंग श्री राम शोध पीठ के पीछे की जाएगी भौतिकी विभाग के सामने पार्किंग स्थल पर कारो की पार्किंग की जाएगी। दोपहिया वाहन पर्यावरण विभाग के दोनों तरफ पंक्ति बद्ध पार्किंग की जाएगी
गणित विभाग के बगल और पीछे की तरफ चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जाएगी ड्राईवर के साथ आये हुए अतिथियों एवं आगंतुको के कारों की समस्त पार्किंग दीक्षाभवन स्थित मैदान में करायी जाएगी। स्टेट बैंक से लेकर दीक्षा भवन तथा अहिल्या बाई होलकर छात्रावास तक जाने वाले मुख्य मार्ग और विभागों के पोरटिगो पर किसी भी प्रकार की कोई भी पार्किंग नहीं की जाएगी।





