कनकधारा द्वारा वैश्विक स्तर पर आयोजित हनुमान चालीसा का 108 पाठ

प्रयागराज १० जून
बीके यादव/ बालजी दैनिक
कनकधारा एवं सिविल लाइन उद्योग व्यापार मंडलद्वारा आयोजित 108 हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और हनुमान जी की भक्ति में डूब गए। इस अवसर पर भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान की महिमा का गुणगान किया। नीरज जायसवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य हनुमान की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना था।कनकधारा के अध्यक्ष स्वाती निरखी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भक्तों को हनुमान की भक्ति में जोड़ना और उन्हें आध्यात्मिक शांति प्रदान करना है। पंकज जयसवाल ने भी इस आयोजन की अत्यधिक सराहना की । कनकधारा के अंतरराष्ट्रीय संयोजक मुकेश कीर्तनीया ने पूरे विश्व से हनुमान प्रभु के भक्तों को ऑनलाइन संयोजित किया । वैश्विक स्तर पर यह पहला बड़ा प्रयास था जब इस प्रकार का आयोजन किया गया तथा पूरे विश्व से ऑनलाइन हनुमान चालीसा के 108 पाठ के अनुष्ठान में भक्त जुड़े । कार्यक्रम में 51 किलो बूंदी का लड्डू तथा 21 किलो बूंदी पान के पत्तों की माला तुलसी तथा मदार की भगवान को अर्पित की गई साथ ही शरबत का भी भोग लगाया गया जिसे आम भक्तों को भी वितरण किया गया । आयोजन में भाग लेने वाले भक्तों ने बताया कि उन्हें हनुमान जी की भक्ति में बहुत शांति और आनंद मिला। उन्होंने कनकधारा के आयोजकों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से संजय पुरुषार्थी रीता सक्सेना,रमेश केसरवानी, शशांक सक्सेना,ललिता मलिक, अभिषेक सक्सेना,सुमन सिंह, वरुण कुमार,रंजना गुलाटी,मनीष कपूर आदि अनेक भक्त उपस्थित रहे ।





