उत्तर प्रदेशबरेली
दरिंदगी की शिकार 11 वर्षीय किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म

40 वर्षीय आरोपी ने किया था दुष्कर्म
बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में दरिंदगी का शिकार हुई 11 साल की किशोरी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृत नवजात को जन्म दिया। पुलिस ने बच्चे का डीएनए सैंपल सुरक्षित कराया है। आरोपी के सैंपल से उसका मिलान हुआ तो उस पर शिकंजा और कस सकता है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 साल के शादीशुदा और दो बच्चों के पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। इससे किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई।





