उत्तर प्रदेशलखनऊ

20 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, युवक पर भगाने का आरोप

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के मजरा कोराना से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी को संदिग्ध बताते हुए गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोराना गोविंदपुर निवासी व्यक्ति ने मोहनलालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री 28 अप्रैल की रात अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों को शक है कि राम भरोसे पुत्र बृजलाल, निवासी कोराना, इस घटना में शामिल है और उसने ही युवती को भगाने में भूमिका निभाई है।परिजन लगातार बेटी की तलाश कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दिलेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही युवती का पता लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button