Uncategorizedउत्तराखण्डराज्य

कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता ने बढ़ाया रोमांच

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के कपकोट में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में दर्शकों ने रोमांचक स्पर्धाओं का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 64 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए सटीक लैंडिंग और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुकाबले और भी रोमांचक हो गए। जालेख से उड़ान भरते ही पैराग्लाइडरों से कपकोट का आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से सजा नजर आया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता से कपकोट क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखण्ड में पारंपरिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थलों को एडवेंचर टूरिज्म के अनुकूल विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button