केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 27 सीमा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रयागराज २७ जूलाई
बीके यादव/बालजी दैनिक
केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 27 जूलाई 2025 को 101 द्रुत कार्य बल के प्रागंण में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा खेलो इण्डिया, फिट इण्डिया के तहत 101 आर.ए.एफ कैम्प परिसर शान्तीपुरम से फाफामऊ तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।
उक्त अवसर पर वाहिनी के कमाण्डेंट मनीष कुमार भारती ने शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परम्परागत तरीके से क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। कमाण्डेंट ने सभी जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘स्थापना दिवस’ न केवल सी.आर.पी.एफ इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि यह उन जवानों को श्रद्धाजंलि देने का अवसर भी है, जिन्होने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर इस महान बल के प्रति अपना सम्मान प्रकट करे और संकल्प लें कि हम राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए सदैव सजग रहेगें। अन्त में कमाण्डेंट ने डी.जी डिस्क एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र दे कर अधिकारी गणों को सम्मानित किया तथा सभी जवानों को मिस्ठान वितरण कर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उक्त दिवस के उपलक्ष्य में जवानों के बीच वॉलीबाल मैच, बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं बड़े खाने का आयोजन किया गया साथ ही मनीष कुमार भारती कमाण्डेंट-101 आर.ए.एफ ने सभी कार्मिको व उनके परिवारजनों को सी.आर.पी.एफ के 87वें स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इसी कम में खेलो इण्डिया फिट इण्डिया के तहत 101 द्रुत कार्य बल कैम्प परिसर शान्तीपुरम से फाफामऊ तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारीगण व कार्मिको ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
उक्त अवसर पर, हरिओम सागर, (द्वि०कमा०अधि०), पुनर्वसु तिवारी, (द्वि०कमा०अधि०) अशोक कुमार, CMO (OG), यज्ञ कुमार सिंह (उप० कमा०). नीरज कुमार (उप०कमा०), एवं अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान व महिला कार्मिक उपस्थित रहे।





