अयोध्याउत्तर प्रदेश

रोजगार महाकुंभ में में 50 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरियां

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l सहायक निदेशक (सेवायोजन) अयोध्या मण्डल अयोध्या ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में 26, 27 एवं 28 अगस्त 2025 को रोजगार महाकुंभ/कैंपस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार महाकुंभ में 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेगें। इसमें देश-विदेश की कंपनियां प्रतिभागियों को चयनित करने हेतु आएगी। इन विभिन्न कंपनियों द्वारा इण्टरमीडिएट, आई०टी०आई० डिप्लोमा, स्नातक, बी०टेक, पैरामेडिकल कोर्सेस आदि में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करके उनके बायोडाटा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, साथ ही इसमें श्रमिक वर्ग कुशल कामगार, अकुशल कामगार भी प्रतिभाग कर सकते है। इस रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में रोजगार के पंद्रह हजार से अधिक अवसर मिलेगें। वहीं आईटी, विनिर्माण, सेवा और उभरते उद्योगों में 35 हजार से अधिक घरेलू नौकरियां दी जायेगी। नियोक्ता, उद्योग जगत के नेता और नौकरी चाहने वाले एक मंच पर आयेगें। ए०आई० प्रशिक्षण मंडप और रोजगार एवं कौशल प्रर्दशनी रोजगार महाकुंभ के मुख्य आकर्षण होगें। यहां डिजिटल स्किल्स और ए०आई० आधारित नौकरी की तैयारी पर फोकस रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्टाल पर सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिलेगी और राज्य के स्टार्टअप अपने नवाचार प्रस्तुत करेगें।
इच्छुक जॉबसीकर उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है व अपना जॉबसीकर के रूप में पंजीयन कर उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button