उत्तर प्रदेशगोण्डा

7 लाख रुपए की केबल चोरी में 6 कर्मचारी गिरफ्तार: 20 किलोमीटर दूर लाकर छुपाया, 120 केबल का ड्रम बरामद

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। गोंडा के परसपुर थाना पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राशिद,इस्माइल, विजय, मकदूम, नाजिर और अमन विद्युत अनुरक्षण का काम करते थे। इन्होंने बलमत्थर से 7 लाख रुपए की 120 केबी विद्युत केबल चोरी की थी।आरोपियों ने चोरी की केबल को गोंडा के गायत्री पुरम निवासी अशोक और ऋषभको सौंप दी थी। पुलिस ने केबल बेचने की योजना बनाते समय इन्हें पकड़ा। आरोपियों के पास से केबल ड्रम,पेंट का डब्बा और कपड़े बरामद हुए हैं।सभी आरोपी एनसीसी कंपनी में ठेकेदार सुनील कुमार दुबे के अधीन काम करते थे। चोरी की केबल को निरंकार दुबे के मकान के स्टोर रूम में छिपाया गया था। आरोपी यहां से ट्रैक्टर-ट्राली से केबल ले जाकर काम करते थे।आरोपियों ने अपने ही ठेकेदार को गुमराह करने के लिए केबल चोरी की झूठी सूचना दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय और थाना अध्यक्ष तेज प्रताप के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार आरोपियों अशोक और ऋषभ की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button