Uncategorizedउत्तराखण्डदेशराज्य

90 वर्षीय लीलाधर और बसंती देवी ने मतदान कर दूसरों को किया प्रेरित

नैनीताल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ दीना गांव में एक प्रेरणा स्रोत दृश्य देखने को मिला। 90 वर्षीय दंपति,  लीलाधर उप्रेती और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंती देवी, आज प्राथमिक विद्यालय दीना (हल्दूचौड़) स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 प्रेरणा स्रोत बन मताधिकार का प्रयोग

इस उम्र में भी मतदान के प्रति उनका यह उत्साह और समर्पण, न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। उन्होंने यह दर्शाया कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य प्रेरणा भी  है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो। उनकी भागीदारी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आस्था और नागरिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट प्रेरणा स्रोत प्रस्तुत किया है।

read also-

फरियादियों से बातचीत, अधिकारियों को उचित कार्रवाही के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button