थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 193.65 ग्राम नाजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट शिवकुमार पाण्डेय गुरूजी बालजी हिंदी दैनिक
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा मादक पदार्थो की बिक्री/उत्पादन व परिवहन में लिफ्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये थे। उक्त आदेश के क्रम मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिमी गोण्डा श्री राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी महोदय तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे दिनांक 26.07.2025 को प्र0नि0 थाना तरबगंज श्री कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना तरबगंज गोण्डा की पुलिस द्वारा ढोढेपुर भांग की दुकान से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर 193.65 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अशोक कुमार वर्मा पुत्र राघवराम वर्मा उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम माहादेवा कला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 240/2025 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा
बरामदगी का विवरण
1. 193.65 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तारकर्ता टीम
1.उ0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
2.उ0नि0 श्री वीरेन्द्र प्रसाद पाल
3.हे0का0 अजय सिंह
4.का0 प्रमोद वर्मा
प्रभारी निरीक्षक
थाना तरबगंज, गोण्डा





