उत्तर प्रदेशगोण्डा

शान्ति भंग में एक गिरफ्तार न्यायालय रवाना

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोडा। अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत तरबगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में थानाध्यक्ष कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत शान्ति व्यवस्था भंग करने के कारण अभियुक्त दिनेश जयसवाल निवासी शिवलालपुरवा डिडिसियाकला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा का चालान कर न्यायालय को भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे उ0नि0 विभव तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button