उत्तर प्रदेशबरेली

करवाचौथ से एक महीने पहले हुई थी पति की मौत, याद में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

बरेली । थाना भमोरा के अंतर्गत एक माह पूर्व बीमारी के चलते महिला के पति की मौत हो गई थी। जिसके चलते करवाचौथ के बाद महिला ने पति की याद में फंदा लगाकर जान दे दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतका की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना भमोरा क्षेत्र के गांव तखतपुर निवासी पूरन लाल ने बताया कि उसके बेटे की 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी.एक महीने पहले उसका बेटा 25 वर्षीय बृजेश की गुड़गांव में बीमारी के चलते मौत हो गई थी इसके बाद उसकी 23 वर्षीय पत्नी कंचन अपने दो बच्चों के साथ तखतपुर में रहने लगी शुक्रवार को करवाचौथ के दिन पति की याद आने पर सुबह से ही पति की याद में रो रही थी।

शनिवार दोपहर परिवार के अन्य लोग जब खेत पर काम करने गए हुए थे तो उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी दोपहर को देवर अतुल जब पशुओं के लिए घास लेकर घर आया तो शव को फंदे में लटका देखकर उसके होश उड़ गए उसने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button