करहल में उमरा से लौटे मां-बेटे का हुआ भव्य स्वागत, चेयरमैन अब्दुल नईम बोले—उमरा करना जीवन का सौभाग्य

उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी
करहल नगर पंचायत करहल के कार्यालय में सोमवार को उमरा यात्रा से सकुशल लौटे नगर पंचायत के प्रधान लिपिक मुहम्मद अजमत राहत और उनकी माता सलमा राहत का नगरवासियों एवं नगर पंचायत परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अब्दुल नईम ने कहा कि “उमरा करने का अवसर मिलना जीवन का सौभाग्य होता है। अल्लाह से यही दुआ है कि घर, परिवार, समाज और देश में अमन-चैन, खुशहाली और समृद्धि बनी रहे।”
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन अब्दुल नईम, सभासद अकरम उर्फ बबलू भाई, कृतान्त निराला, सुम्मेर सिंह, जफर हुसैन, अवलेन्द कुमार, राजीब कुमार, शहवाज हुसैन, दयानन्द, सभासद राजू चक व मुहम्मद सहीद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अजमत राहत और उनकी माता को फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उमरा यात्रा के सफल समापन पर बधाई दी।
बताया गया कि करहल के मोहल्ला काजी निवासी अजमत राहत अपनी मां सलमा राहत के साथ 15 सितम्बर 2025 को मक्का-मदीना उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए थे और सकुशल यात्रा पूर्ण कर आज नगर पहुंचे। नगर पंचायत कार्यालय में हुए अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





