हर थाने पर क्षेत्र में निवास करने वाले पुलिस पेंशनर्स का लेखा-जोखा रखा जाए

प्रयागराज २३ अगस्त
बीके यादव/ बालजी दैनिक
पुलिस लाइन के त्रिवेणी सभागार में आज पुलिस पेंशनर्स की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली ।पुलिस विभाग से सेवा निवृत होने के पश्चात पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का गठन किया गया है जो सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है इसका मुख्य कार्यालय उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सिग्नेचर भवन में है और जिला कार्यालय प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट कैंपस (ओल्ड )में स्थित है।उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वाधान में प्रयागराज में पुलिस लाइंस स्थित त्रिवेणी सभागार में एक वृद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता एन कोलांची अपर पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने की ।उनके साथ डी सीपी यमुनानगर डीसीपी गंगानगर तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भीउपस्थित रहे। गोष्ठी की शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक ओ पी दुबे ने की जिसमें उन्होंने संगठन के बारे में ,उसके क्रियाकलापों से परिचित कराते हुए पुलिस अधिकारियों से संगठन के पदाधिकारीगण का परिचय कराया इसी क्रम में पुलिस पेंशन कल्याण संस्थान प्रयागराज के उपाध्यक्ष अशोक कुमार निगम सचिव सुनील सुशील मिश्रा सहित कार्यकारिणी सदस्य राम मनोहर मिश्र संतोष कुमार मिश्रा अध्यक्ष ओपी दुबे तथा उपाध्यक्ष अशोक कुमार निगम सचिव सुशील मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य राम निहोर मिश्रा कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार मिश्रा केएन त्रिपाठी एके पांडे सहित सभागार में उपस्थित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी के द्वाराके द्वारा गुलदस्ता देकर पुलिस अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। अपर पुलिस कमिश्नर एन कोलांची ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पुलिस पेंशनर्स की कोई भी समस्या हो वह प्रतिदिन सीधे मुझसे कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे के मध्य मिल सकते हैं उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्तर पर लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के संबंध में अगर किसी पेंशनर्स को कोई समस्या है तो वह अवगत कराए। उन्होंने दो डॉक्टर के नाम बताएं उनका नंबर नोट कराया की पेंशनर चाहे तो इसे संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या बता सकते हैं कुछ पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं सभागार में रखी इसके निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पुलिस पेंशनर करना कल्याण संस्थान द्वारा कुछ बिंदुओं पर एक मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय पुलिस थानों में पुलिस पेंशनर्स के जाने पर उनसे सम्मानजनक व्यवहार करने के साथ ही उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया ।साथ ही अभी बताया गया कि प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले पुलिस पेंशनर्स के विषय में बनवाए गए रजिस्टर को अद्यतन रखा जाना चाहिए और समय-समय पर थानाध्यक्ष दूरभाष के द्वारा उनकी समस्याओं को की जानकारी लेते रहें इस आशय का निर्देश जारी किया जाए। पुलिस कमिश्नर महोदय ने इस बात के लिए आश्वस्त किया उनके की उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस पेंशनर्स के कंप्यूटराइज आई कार्ड बनवाए जाने के लिए भी अनुरोध किया गया जिसके लिए भी उनके द्वारा सहमति दे दी गई है ।पत्र में इसके अलावा छोटे-मोटे और बिंदु थे उन सभी को स्वीकार करते हुए अपर पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया सभी मांगों को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा ।अंत में पुलिस अधिकारियों ने पेंशनर्स के साथ जलपान किया तत्पश्चात बाद यह गोष्टी समाप्त कर दी गई।





