उत्तर प्रदेशसीतापुर

फर्जी फोन पे एप से फ्रॉड करने वाले आरोपी किए गए गिरफ्तार

रिपोर्ट कौशिक पाण्डेय

सीतापुर जनपद में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को कड़े निर्देश दिए गए है जिसके चलते आज दिनांक 04.07.25 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी साइबर क्राइम की पुलिस टीम द्वारा साइबर थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 006/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आई0टी0 एक्ट की घटना का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों 1.मंजीत सिंह 2.प्रभजोत सिंह को आज कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रकरण में पीड़ित सूरज रस्तोगी द्वारा थाना साइबर, जनपद सीतापुर पर आकर तहरीरी सूचना दी गयी थी कि, उसकी दुकान केदारनाथ ज्वैलर्स, महमूदाबाद रोड थाना रेउसा सीतापुर पर दो अज्ञात व्यक्ति आये औऱ उन्होने आभूषण खऱीदने की बात की। तत्समय दुकान पर पीड़ित की बहन बैठी हुई थी, जिससे आभूषण देखने के दौरान बातो से भरोसे में लेते हुए ऑनलाइन पेमेंट की बात कही। अभियुक्तों द्वारा दुकान से सोने की लेडीज अंगूठी(वजन 2.920 ग्राम), एक जेंट्स अंगूठी (वजन 2.530 ग्राम), एक जोड़ी सोने की टॉप्स (वजन 3.177 ग्राम) पसंद किया, जिसका कुल मूल्य 85,338/-रुपये हुआ। शातिर अभियुक्तों द्वारा 85,300/-रुपये का ऑनलाइन पेमेंट फोन पे के माध्यम से किया गया। पेमेंट के पश्चात् भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया गया और दुकान से आभूषण लेकर चले गये। पीड़ित की बहन को स्क्रीनशॉट देखकर विश्वास हो गया था कि खाते मे धनराशि क्रेडिट हो गयी, किंतु बाद में खाता चेक किया तो उपरोक्त धनराशि का कोई पेमेंट प्राप्त नही हुआ था।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा टेलीग्राम चैनल से APK File के माध्यम से फर्जी फोन पे एप्प डाउनलोड किया गया था, जो दिखने में पूरी तरह से वास्तविक फोन पे एप्प की तरह ही है। इसी फर्जी एप्प का प्रयोग करके बिना वास्तविक भुगतान किये ही भुगतान का दिखावा कर, उसका स्क्रीनशॉट लेकर दुकानदार को दिखा देतें हैं औऱ फर्जी भुगतान की प्रक्रिया के समय मोबाइल में इंस्टाल्ड फर्जी पेमेंट एप्प से हुए पेमेंट का साउंड भी सुना देते हैं जो साउंड हूबहु असली पेमेंट एप्प के जैसा सुनाई देता है। कई बार दुकानदार पेमेंट संबंधित स्क्रीनशॉट को देखकर भी संतुष्ट नही होते तो उन्हें ICICI बैंक के i MOBILE एप्प में छेड़छाड़ कर एक आई मोबाइल एप के माध्यम से ही (Initiated by insta banking) टेक्स्ट मैसेज, दुकानदार द्वारा बताये गये मोबाइल नंबर पर भेज देते हैं। दुकानदार बैंक की एप के initiated टेक्स्ट मैसेज को अपने नंबर पर प्राप्त कर संतुष्ट हो जाते है। पूछताछ में अब तक ज्ञात हुआ कि इस प्रकार की घटनायें अभियुक्तो ने कस्बा मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी तथा बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी में कारित की गयी है। इन घटनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियुक्तगण खरीददारी करते समय लग्जरी चार पहिया वाहन से जाते है जिससे उनपर दुकानदार या किसी को शक न हो। इन लोगो द्वारा वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग किया जाता है ताकि शक होने पर भी सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से गाड़ी के संबंध में जानकारी प्राप्त न हो सकेर। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना साइबर थाना साइबर क्राइम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button