बाढ़ की संभावना को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

लगातार किया जा रहा क्षेत्रों का दौरा
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद के अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि तीन तहसील ऐसी है, जहां पर बाढ़ की सम्भावना बनी रहती है, परंतु आज की तिथि में जनपद की किसी भी तहसील में बाढ़ अभी नहीं आई हुई है। निश्चित रूप से जलस्तर बढ़ा हुआ है। पिछले तीन दिनों से लगभग 1 लाख 31 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। इसके अतिरिक्त आज दिनांक 04 अगस्त 2025 को लगभग 1 लाख 70 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है। जनपद की सभी बाढ़ चौकियां तैयार है, वहां पर संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी पहले से लगाई जा चुकी है। जनपद के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अलर्ट मोड पर कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार दौरा किया जा रहा है, क्षेत्र वासियों से बात की जा रही है नावों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। पी0ए0सी0 की एक फ्लैड यूनिट भी है, मोटर बोट्स भी है यदि आवश्यकता पड़ेगी तो जनपद की तीनों तहसीलों में मोटर बोट्स उपलब्ध रहेंगे। लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाने के पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है यदि विस्थापित करने की स्थिति आती है तो संबंधित बाढ़ शरणालय तैयार है वहां पर भी ड्यूटी लगाई जा चुकी है। चाहे वह सुरक्षा की दृष्टि से हो, साफ सफाई की दृष्टिगत से हो या अन्य आवश्यक व्यवस्था की दृष्टि से हो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। बाढ़ राहत से संबंधित सभी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जनपद में कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे पूरी तरह से सक्रिय है। इसके बाद भी यदि किसी तरह की कोई समस्या है तो ग्राम समितियां बनी हुई है, उनसे निरंतर सूचना प्राप्त की जा रही है और उस पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहरों में भी जल भराव की समस्या को देखते हुए जो टीमें पानी निकालने का काम करेगी, वह भी सक्रिय है।





