उत्तर प्रदेशबरेली

दो बच्चों की प्रेमी के संग फरार, अधिवक्ता पति ने सुसाइड नोट लिखकर खाया जहर

बरेली । दो बच्चों को छोड़कर अधिवक्ता की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। इससे तनाव में आए अधिवक्ता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। अधिवक्ता ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी की मौसी और उसकी बेटी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी है। कैंट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कैंट के चनेहटी निवासी कमल कुमार एडवोकेट बरेली कचहरी स्थित टीनशेड में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस करते थे। उनके निधन पर बार एसोसिएशन ने दोपहर मे शोकसभा कर कार्य से विरत रहने की घोषणा की है।
कमल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौसी और उसकी बेटी उनके गांव में रहती है। इन लोगों को प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसके बाद भी दोनों ने हमारी शादी करा दी। इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी और उसके प्रेमी की बातचीत होती है। यह लोग मेरे परिवार को बर्बाद करने के दोषी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button