उत्तर प्रदेशबरेली

दिव्य गीता सत्संग की अमृत वर्षा हुई श्री हरि मन्दिर मॉडल टाउन बरेली में

श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में परम पूज्य गीता मनीषी पूज्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पधारने पर भव्य स्वागत किया, मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मालार्पण किया गया और महिला मंडल ने पंक्तिबद्ध होकर महाराज जी का दीए जला कर और आरती उतार कर स्वागत किया। पूज्य महाराज जी इसके उपरांत मन्दिर का भ्रमण किया।अपनी दिव्य एवं ओजस्वी वाणी से बहुत ही सरलता की भाषा में भक्तजनों पर अपनी अमृतवाणी की बौछार सत्संग के माध्यम से की। जिसमें तनाव, दबाव, एवं चिंता मुक्त जीवन के ऊपर चर्चा की।
स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज भारत के मथुरा (वृंदावन) में श्री कृष्ण कृपा धाम के संस्थापक हैं। वह “GIEO गीता” (मानव जाति के उत्थान के लिए भगवद गीता के संदेशों को फैलाने के लिए प्रतिबद्ध एक संगठन) के पीछे दूरदर्शी हैं।
सद्भाव के प्रतीक और प्रेम के अग्रदूत, स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज (गुरुदेव) एक शिक्षा शास्त्री, दार्शनिक, मार्गदर्शक, लेखक, योगी और समाज सेवक हैं। नैतिकता, मूल्यों और भगवद गीता पर उनकी पुस्तकें और व्याख्यान कई लोगों के लिए मार्गदर्शक बन गए हैं। समाज की मदद करने के असंख्य तरीकों के साथ, उनके प्रयास जीवन में एक स्पष्ट दिशा के साथ प्रेरित देशवासियों की एक नेक पीढ़ी का निर्माण करते हैं भगवद्गीता के प्रखर विद्वान स्वामी जी अपने व्याख्यानों और साहित्य के माध्यम से गीता को साकार करने के अपने दृष्टिकोण को साकार कर रहे हैं।
व्यास पीठ पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा,उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय वा समिति के अन्य सदस्यों को माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया परम पूज्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज 7 से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक सत्संग की अमृत वर्षा करेगे। पूज्य महाराज की के द्वारा 8 वा 9 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक दो दिन ध्यान योग शिवर का भी विशेष सत्र होगा जिस मे सर्वांगीण विकास की कुंजियां बताएंगे।
पावन कार्तिक मास में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा रोज प्रातः 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सभी भगवानों की आरती होगी उसके पाश्चात्य पंडित जी द्वारा कार्तिक की कथा एवं महिमा का वर्णन किया गया। उपरांत सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह पूरे कार्तिक मास चलेगा।
श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति बरेली द्वारा आप सभी भक्तजन को सादर सपरिवार आमंत्रित करती है, आप सभी समय से पहुज कर लाभ ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button