यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है – अनिल प्रजापति

27000 स्कूल बंद कर, 27308 शराब की दुकानें खोल रही है योगी सरकार – अनिल प्रजापति
बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर धरमपुर मिर्जापुर अयोध्या मे जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि योगी सरकार 27308 शराब की दुकाने खोलकर 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आवाहन पर योगी सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने उतर आई है l जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने आगे कहा कि इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है। जबकि आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। ”उन्होंने तंज कसते हुए कहा –“यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है। इसलिए अब समय आ गया है कि जनता खुद उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।” जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर- 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल करके आप भी इस क्रांति का हिस्सा बनिए और इन बच्चों के स्कूल इन्हें वापस दिलाइए। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुनील मौर्या महासचिव विद्या वर्मा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा संजय पाठक नीलेश चतुर्वेदी स्वर्णिम बर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।





