अयोध्याउत्तर प्रदेश

अपर्णा यादव ने किए सरयू दर्शन, नौका विहार कर जल पुलिस की जमकर की तारीफ़

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या । शुक्रवार देर शाम भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुँची अपर्णा यादव ने सरयू नदी का दर्शन-पूजन कर नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने सरयू के घाटों का जायजा लिया, जिसमें जल पुलिस की टीम ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी। नौका विहार के समय जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद मौजूद रहे। अपर्णा यादव ने काफी देर तक सरयू की जलधारा में खुद को धन्य महसूस किया। अयोध्या आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने जल पुलिस टीम से बातचीत करते हुए उनके कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button