विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदक करे आवेदन- उपायुक्त उद्योग

20 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन पत्र करे ऑनलाइन
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक हस्तशिल्पियों हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आरम्भ की गयी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ट्रेड बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, धोबी को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का लक्ष्य निदेशालय से प्राप्त हुआ है। योजना से लाभ प्राप्त करने हेतु पात्रता-आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के पास आवेदिक ट्रेड के पारम्परिक कार्य/व्यवसाय से जुड़ा प्रमाण-पत्र होना चाहिए। (ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम से सम्बंधित पार्षद द्वारा प्रमाण-पत्र), आवेदक का आधार पहचान पत्र आवश्यक होना चाहिए तथा आवेदक का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत खाता होना चाहिए। परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदक हेतु पात्र होगा तथा आवेदक मार्जिन मनी ऋण योजनाओं के अन्तर्गत वित्त पोषण हेतु केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य ऐसी वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत पूर्व से आच्छादित नही होना चाहिए। उक्त योजना में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक www.msme.up.gov.in पोर्टल पर दिनांक 20 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अयोध्या में सम्पर्क कर सकते है।





