नूर हसन के घोटालों की जांच हेतु जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय / दैनिक बाल जी
सीतापुर – पिसावा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी में लगातार प्रधान के घोटाले घपले प्रकाश में आ रहे हैं । विदित हो कि नेरी ग्राम पंचायत का प्रधान नूर हसन आए दिन घोटाला घपला करता रहता है घोटालों घपलों की जांच हेतु ग्राम पंचायत नेरी के मजरा संसडा निवासी पंकज शुक्ला ने मय शपथ पत्र के जिलाधिकारी सीतापुर को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच की मांग की है संसडा में एक ही रास्ते पर तीन आईडी बनाकर घोटाला को अंजाम दिया गया है त्रिभुवन के मकान से मंदिर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य आईडी संख्या 52 62 6493 इस मद में 2 लाख 29753 रुपए खर्च दिखाया गया है । रामसागर के मकान से मेन रोड तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य आईडी संख्या 52 62 64 48 में 230766 रुपए खर्च दिखाया गया है । किसी भी काम में नाली निर्माण नहीं किया गया है । मेन रोड से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य आईडी संख्या 52 62 7376 इस मद में 69 019 रुपए खर्च दिखाया गया है इंटरलॉकिंग रास्ते के किनारे नाली निर्माण न होने से जल भराव की समस्या बनी रहती है जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है । जबकि नाली निर्माण में धनराशि निकाल कर गबन किया गया है । उक्त तीनों कार्य का रास्ता एक ही है प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए एक ही रास्ते को अलग-अलग एंगल से दिखाकर 3 गुना धनराशि निकाल कर गबन किया गया है जो जांच का विषय है पंकज शुक्ला ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को मय शपथ पत्र प्रार्थना पत्र देकर जांच व कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।





