गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनः प्रकाशन हेतु आवेदन आमंत्रित

देवरिया
वशिष्ठ मौर्या/बालजी हिन्दी दैनिक
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, देवरिया ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनः प्रकाशन के संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियम, 1960 के नियम 31(4) के अंतर्गत निर्धारित फार्म-19 में अपना आवेदन दिनांक 06 नवम्बर 2025 तक या उससे पूर्व संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों द्वारा ऑफलाइन आवेदन नहीं किया गया है, वे ऑनलाइन आवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की शासकीय वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित करें।





