पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बार एसोसिएशन गोण्डा के सभागार में मण्डल स्थापना दिवस समारोह का प्रत्येक वर्ष की भांति भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ।

मण्डल स्थापना दिवस समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रियंका निरंजन एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी एवं महामंत्री संजय कुमार सिंह ने माल्यार्पण / पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन करते हुये स्वागत कार्यक्रम की शुरूआत किया।
राजेश कुमार जायसवाल /बालजी हिंदी दैनिक
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिशन गोण्डा के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी और संचालन महामंत्री संजय कुमार सिंह ने किया।
बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री संजय कुमार सिह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा तथा एल्डर कमेटी के पूर्व चेयरमैन गोकरन नाथ पाण्डेय जी द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण / पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया गया।
मण्डल स्थापना दिवस समारोह में आये हुये बार एसोसिएशन गोण्डा के पूर्व अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तदुपरान्त बार एसोसिएशन गोण्डा के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण द्वारा माल्यार्पण का सम्मानित किया गया।
बार एसोसिएशन सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिले के अधिवक्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि अन्य जिलों की अपेक्षा हमें यहां अधिवक्ताओं से काफी मान-सम्मान मिला तथा अदालतों पर भी पूरी तैयारी के साथ अधिवक्ता जब मुकदमें में अपना पक्ष रखते हैं तो न्याय करने में भी हम लोगों को आसानी रहती है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, के०के० मिश्रा, विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, रविचन्द्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, के०के० पाण्डेय, इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, संगम लाल दूबे, रमेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार शुक्ल भण्डहा, अनिल कुमार सिंह, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, भगवती प्रसाद पाण्डेय रहस्य बिहारी मिश्र आदि अधिवक्तागण तथा पदाधिकारीगण सुशील कुमार मिश्रा, अवध किशोर पाण्डेय, रामू प्रसाद, राज कुमार चतुर्वेदी, विमल प्रकाश मिश्र, रमेश कुमार चौबे, राज कुमार द्विवेदी, सुनीत कुंवर श्रीवास्तव, श्रीचन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राज किशोर श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, अरूण कुमार, हरिओम पाण्डेय, हिमांशु ओझा, यशी द्विवेदी, सौरभ पाण्डेय, आशुतोष चौबे, अजीत कुमार जायसवाल, टीडी सिंह, नवनीत मिश्रा, घनश्याम पांडे,आशीष कुमार श्रीवास्तव, रितेश कुमार यादव अशोक कुमार तिवारी, राजेश ओझा, विनय कुमार मिश्र, पाटेश्वरी दत्त पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, डी०पी० ओझा, मनीष सिंह, संदीप तिवारी माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोण्डा ने अपने उद्बोधन में समारोह में न्यायिक परम्परा में चले आ रहे विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही गयी तथा लोगों का धन्यावाद ज्ञापित किया।
बार क्रौंसिल ऑफ उ०प्र० के सम्मानित सदस्य श्री देवेन्द्र मिश्र नगरहा भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर देवीपाटन मण्डल स्थापना के विषय पर अपने विचार दिये।
कार्यक्रम के अन्त में महामत्री संजय कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।





