अयोध्याउत्तर प्रदेश

विद्यालय के छात्रों को पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ता शैक्षिक भ्रमण – आशुतोष सिंह

विद्यार्थियों ने मानव शरीर रचना, जैविक संरचनाओं और प्रयोगात्मक विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से देखा – अखिलेश मौर्य

श्री राम लाल संतराम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण लखनऊ में

बलराम मौर्य/ बालजी हिंदी दैनिक
अयोध्या। श्री राम लाल संतराम इंटर कॉलेज, दिलासीगंज अयोध्या के छात्र-छात्राओं ने लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी एवं जनेश्वर मिश्र पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान नगरी में प्रदर्शित वैज्ञानिक मॉडलों, प्रयोगों और जीव-जंतुओं के मॉडल का अवलोकन किया। भ्रमण में कुल 150 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के अध्यापकगण शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, अखिलेश कुमार मौर्य, प्रवक्ता तीर्थ राज सिंह, एवं अध्यापक हरिभान यादव, अजय तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, देवकीनंदन तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, मुन्ना चौहान, राम जियावन, अर्चना सिंह, बब्लू, उर्मिला शर्मा आदि उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में शिखा यादव, शैलजा उपाध्याय, अंशिका, अर्पित, मयंक, आदर्श, प्रवीण, शिवम्, फैजान, आयुष, अमन, अश्वनी, समर्थ, लता चौहान, वर्षा पाल, अनुष्का, कविता, प्रिया, नेहा, जानसी, शालिनी, प्रीति, तनु, नन्दनी, मानवी, अनामिका, श्रेया सहित कई छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर व्यावहारिक ज्ञान से भी जोड़े, यही हमारा उद्देश्य है। विज्ञान नगरी का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक अनुभव रहा। जीवविज्ञान प्रवक्ता अखिलेश मौर्य ने कहा कि विज्ञान नगरी में विद्यार्थियों ने मानव शरीर रचना, जैविक संरचनाओं और प्रयोगात्मक विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इससे उनमें विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से विद्यार्थियों में सीखने की अभिरुचि और प्रयोगात्मक समझ दोनों का विस्तार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button